Tuesday, August 25, 2026

TOP NEWS

पीथमपुर में भोजशाला मुद्दे...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ धार जिले के पीथमपुर में...

पीथमपुर : कांवड़ यात्रा...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )13 कांवड़िये घायल, 4 की हालत गंभीरएनटीवी टाइम न्यूज...

US Mass Visa Revocation...

अमरीका ने वीजा नियमों के दुरुपयोग और शरण (Asylum) मांगने के बढ़ते मामलों...

RBI का बड़ा फैसला:...

RBI Flexi Loan Ban Proposal: आरबीआई के 'फ्लेक्सी लोन' बैन करने के प्रस्ताव...
Homeदेशबिहार में प्रचंड जीत के बाद बोले- PM मोदी, सुशासन, विकास और...

बिहार में प्रचंड जीत के बाद बोले- PM मोदी, सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय की जीत हुई

एनटीवी टाइम न्यूज/प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रचंड जीत की ओर अग्रसर होने को सुशासन, विकास, जन-कल्याण की भावना और सामाजिक न्याय की जीत करार देते हुए कहा कि यह प्रचंड जनादेश जनता-जनार्दन की सेवा करने और प्रदेश लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यहां की युवा शक्ति और नारी शक्ति को समृद्ध जीवन के लिए भरपूर अवसर मिले। मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘राजग ने राज्य का सर्वांगीण विकास किया है। लोगों ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे दृष्टिकोण के आधार पर हमें वोट दिया है। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और राजग परिवार के हमारे सहयोगियों, चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी और उपेंद्र कुशवाहा जी को इस अभूतपूर्व जीत के लिए बधाई देता हूं।” उन्होंने कहा, ‘‘ बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा।”

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं राजग के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अथक परिश्रम किया है। उन्होंने जनता के बीच जाकर हमारे विकास के एजेंडे को सामने रखा और विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब दिया। मैं उनकी हृदय से सराहना करता हूं।” उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार के विकास, यहां के अवसरंचना और राज्य की संस्कृति को नई पहचान देने के लिए बढ़-चढ़कर काम किया जाएगा। मोदी ने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यहां की युवा शक्ति और नारी शक्ति को समृद्ध जीवन के लिए भरपूर अवसर मिले।”

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments